पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभापति को हाइकोर्ट की अवमानना के नोटिस

सभापति को हाइकोर्ट की अवमानना के नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक, सचिव, पूर्व कलेक्टर और पूर्व आयुक्त को भी नोटिस

कार्यालयसंवाददाता. हिंडौन सिटी

राजस्थानउच्च न्यायालय के एक आदेश की पालना नहीं करने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर परिषद हिंडौन की सभापति गायत्रीदेवी कोली को अवमानना के नोटिस जारी िकए हैं। इन नोटिसों में कहा गया है कि क्यों उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए। ये नोटिस सभापति के साथ नगरीय विकास विभाग जयपुर के सचिव, स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निदेशक, करौली के पूर्व कलेक्टर और नगर परिषद के पूर्व आयुक्त को भी जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट में आदेशों की पालना नहीं होने पर हिंडौन निवासी नरेन्द्र कुमार जैन ने अवमानना याचिका प्रस्तुत की थी। उसी याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक शर्मा ने अवमानना के नोिटस जारी किए हैं। मामले के अनुसार नरेन्द्र जैन ने हाईकोर्ट में पूर्व में एक रिट याचिका दायर की थी। इसमें नगर परिषद हिंडौन की ओर से बनाई जा रही सीमेंटेड़ सड़कों को बनाने से पहले पुरानी सड़कों को तोड़कर बनाए जाने का उल्लेख किया ताकि सड़क ज्यादा ऊंची हो और लोगों के घरों में पानी जाए। मनीराम पार्क से मोहननगर के जैन मंदिर रोड़ के सड़क निर्माण के लिए पुरानी सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बनाई जाए। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने नगर परिषद को एक परिपत्र भी जारी किया था। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार एवं नगर परिषद हिंडौन को याचिकाकर्ता नरेन्द्र जैन की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अभ्यावेदन को निस्तारित करने के आदेश दिए थे। करौली के कलेक्टर ने भी इस संबंध में नगर परिषद को हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं होने पर नरेन्द्र जैन की ओर से अवमानना याचिका प्रस्तुत की गई। इस पर सुनवाई के बाद जस्टिस आलोक शर्मा ने नगर परिषद की सभापति गायत्रीदेवी सहित उक्त अधिकारियों को अवमानना के नोटिस जारी किए हैं।

शिक्षकसंघ सियाराम का एक दिवसीय धरना

हिंडौन सिटी| राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की ओर से 22 सितंबर को जयपुर के उद्योग मैदान स्टेच्यू सर्किल पर सुबह 10 बजे एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। संघ के प्रदेश ऑडिटर पूरणमल जाटव ने बताया कि स्कूल एकीकरण एवं शिक्षक समानीकरण के विरोध में दिए जाने धरने में करौली जिले से भी काफी शिक्षक शामिल होंगे।