पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभ्यासशिविर की तैयारी बैठक संपन्न

अभ्यासशिविर की तैयारी बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार समाचार

अभ्यासशिविर की तैयारी बैठक संपन्न

करौली| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का 21 सितंबर को राम स्नेही कीर्तिराम आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले जिला अभ्यास शिविर की तैयार बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया कि अभ्यास शिविर में जिले की सभी इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा और आगामी वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी संगठन को सुदृढ़ करने की व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर अजय कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव जिग्नेश शर्मा, धर्मराज सिंह गुर्जर, हेमन्त गुर्जर, प्रवीण चतुर्वेदी, राजा पाराशर, कृष्णा भंडारी, चन्द्रशेखर, संजय मुदगल, अरूण बंसल आदि उपस्थित थे।

आदर्शविद्या मंदिर प्रबंध समिति का सम्मेलन

करौली| आदर्शशिक्षा समिति करौली द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिरों की प्रबंध समिति के सम्मेलन रामस्नेही कीर्तिराम आदर्श विद्या मंदिर में आयोजन ध्रुव सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के चित्रपट्ट पर द्वीप प्रज्ज्वलन से हुई। सभी प्रबंध समितियों के व्यस्थापकों द्वारा अपने-अपने विद्या मंदिरों का वृत्त पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रसाद जी ने प्रबंध समितियों से बालकों के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए जाने वाले आधुनिक सुधारों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

पेंशनरसमाज का जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

करौली| राजस्थानपेंशनर समाज जिला शाखा करौली का जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार 21 सितम्बर को सुबह 11 बजे से विनायक रिर्सोट में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि समारोह में 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के आजीवन पेंशनर सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

थोकव्यापारी की दुकान पर िबक्री कर सर्वे

हिंडौन सिटी| बिक्रीकरविभाग (प्रतिकरापवंचन) भरतपुर के दल ने बुधवार शीतला चौराहे के एक कटले में थोक व्यापारी की दुकान पर सर्वे की कार्रवाई की है। व्यापारी को सात दिन का नोटिस देकर दुकान में मिले माल के संबंध में खाते-बिल वाउचर आदि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बिक्रीकर विभाग, भरतपुर के सीटीओ आरपी वर्मा, एसीटीओ मुकेश कुमार सिंह, रिसु मोदी जेसीटीओ त्रि