चिकित्सालय में पहुंची सर्पदंश की दवा
मासलपुर| दैनिकभास्कर के करौली-हिंडौन संस्करण में सर्पदंश से कइयों की मौत अस्पतालों में नहीं है उपचार की व्यवस्था खबर प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया और बुधवार को ही मासलपुर अस्पताल में सर्पदंश की दवा उपलब्ध करा दी गई। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डा. जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में विभाग द्वारा सर्पदंश से पीडितों का उपचार के लिए दवा उपलब्ध करा दी है। गौरतलब है कि मासलपुर डांग क्षेत्र में प्रति वर्ष इन दिनों में सर्प से पीडितों की असमय मौत की घटनाएं होती रहती है। ग्रामीण नीम हकीम और लाेक देवताओं से झांडफंूक कराते हैं। इस दौरान कइयों की मौत हो जाती है। चिकित्सक शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि अब अस्पताल में सर्पदंश की दवा उपलब्ध हो गई है इसलिए समय पर मरीज को चिकित्सालय लाकर पीडित का उपचार कराएं।
धूमधामसे मनाई विश्वकर्मा जयंती (हिंडौन सिटी): गांवकांचरौली स्थित भगवान महावीर औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। संस्था प्रभारी राजेश कुमार शर्मा एवं अनुदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती समारोह में भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई।