पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त लेखा निदेशक ने कार्मिकों के लिए बयान

संयुक्त लेखा निदेशक ने कार्मिकों के लिए बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद के परियोजना अधिकारी (लेखा) की शिकायत के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर जल ग्रहण विकास निदेशालय के संयुक्त निदेशक प्रमोद नारायण कटियार ने मंगलवार बुधवार को यहां कार्यालय के कई कार्मिकों के बयान लेकर जांच-पडताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार सपोटरा के भाजपा विधानसभा प्रभारी सुरेशचंद गुप्ता की शिकायत पर जिला परिषद के परियोजना अधिकारी (लेखा) सुग्रीव मीणा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जयपुर से ग्रामीण विकास विभाग ने संयुक्त निदेशक प्रमोद नारायण कटियार को विशेष जांच सौंपी। कटियार ने जांच के लिए मंगलवार को करौली पहुंचकर दो दिन में कई कार्मिकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय के परियोजना अधिकारी (लेखा) पर शिकायतकर्ता ने गाली-गलौंच (एरोगेंसी) से पेश आने भ्रष्टाचार बरतने तथा खराब व्यवहार होने का आरोप लगाया है। कई कार्मिकों के बयान दर्ज किए हैं और जांच कार्यवाही की रिपोर्ट शीघ्र विभाग को सौंप दी जाएगी। वहीं इस संबंध में सपोटरा के भाजपा नेता सुरेशचंद गुप्ता का कहना है कि जिला परिषद के परियोजना अधिकारी (लेखा) की शिकायत सांसद मनोज राजौरिया से करौली सर्किट हाउस में की गई थी। सांसद के हस्तक्षेप पर अब जयपुर से जांच कार्यवाही शुरू हुई है।