आरपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शवयात्रा निकाली, नारेबाजी के साथ पुराना कलेक्ट्रेट सर्किल पर किया प्रदर्शन
कार्यालयसंवाददाता | करौली
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आरपीएससी के अध्यक्ष हबीब खां गौराण का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पुतले की राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शव यात्रा निकाली और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए पुराना कलेक्ट्रेट सर्किल पर पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। परिषद के विभाग संयोजक अजीत बीजलपुर ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपी अध्यक्ष गौराण को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर गौराण को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। आरपीएससी चेयरमैन हाय-हाय, मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने बर्खास्तगी की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष वकील सिंह गुर्जर, संयुक्त सचिव जिग्नेश शर्मा, कृष्णा गुलपारिया, हेमेंद्र मीना, कपिल, विनोद, यश जैन, अजय शर्मा, धारा चौधरी, प्रवीण चतुर्वेदी, सचिन वशिष्ठ, उदय, राजा, कमलकांत अजीत बीजलपुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुलियानिर्माण के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन
हिंडौन सिटी| भाजयुमोकार्यकर्ताओं ने झारेड़ा रोड की हरिजन बस्ती के पास नाली की पुलिया ठीक कराने एवं स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन को ज्ञापन दिया। भाजयुमो शहर मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि करौली रोड हरिजन बस्ती के पास झारेड़ा रोड नाली की पुलिया क्षतिग्रस्त हाेने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इससे पास के निवासी लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त नाली की पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग कई बार नगर परिषद के आयुक्त से की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार पांडेय, जीतू अग्रवाल, बंटी धाकड़, कमलेश, राहुल, रवि कुमार, अमित शर्मा, कुणाल वाल्मिकी, छोटू समाधिया, पिंकी हरिजन, राजु कुरैशी आदि शामिल थे।
चोरीके मामले में एक गिरफ्तार
सूरौठ| बाइकचोरी के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी किश