एटीएम खराब, ग्रामीण परेशान
बागौर | कस्बेमें करेड़ा चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम पिछले पांच दिनों से खराब है। जिससे लोगों को एटीएम से राशि निकालने में परेशानी हो रही है। बागौर सहित आस-पास के गांवों अधिकतर लोग इसी एटीएम से राशि निकालते हैं। शादीयों के कारण आस-पास के गावों से लोग बागौर में खरीददारी के लिए आते हैं। लेकिन एटीएम से राशि नहीं निकलने से परेशानी होती है। शिकायत करने के बावजूद बैंक प्रबंधन द्वारा समस्या का समाधान नहीं करने से लोगों को राशि निकालने के लिए मांडल, गंगापुर एवं जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।