पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों का समय तय करने की मांग

बसों का समय तय करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. नवजागरणमंच के नेतृत्व में कस्बा वासियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी से वार्ता कर ग्रामीण परिवहन बसों का रूट के अनुसार समय निर्धारित करके चलाने की मांग की है। मंच के संयोजक प्रभुलाल मांडोत ने बताया कि गंगापुर से करेड़ा मार्ग, पाली मार्ग एवं सोजत मार्ग पर जाने वाली बसों का समय निर्धारित नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।