पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर बताया स्वच्छता का महत्व

सफाई कर बताया स्वच्छता का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करेड़ा. स्वच्छताअभियान के तहत बुधवार को तहसीलदार रजनी माघीवाल के नेतृत्व में अधिकारियों ने कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं सरपंच मंजूदेवी जीनगर ने वार्डपंचों को साथ लेकर बस स्टैंड एवं धर्मशाला सहित सभी वार्डों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता संदेश दिया। तहसीलदार माघीवाल ने कस्बे के बाजार में दुकानों के बाहर सफाई कर दुकानदारों से अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया तथा पंचायत सचिव को सभी वार्डों एवं मुख्य बाजार में निर्धारित स्थान पर कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए।