पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने चरागाह से हटवाए अतिक्रमण

तहसीलदार ने चरागाह से हटवाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलगवासगांव में बुधवार को चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इससे पहले तहसीलदार रजनी माघीवाल ने ग्रामीणों की सामूहिक बैठक ली। समझाइश के बाद अभियान चलाया गया। कच्चे-पक्के निर्माण तोड़कर करीब पांच बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

चरागाह भूमि पर अतिक्रमण होने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायत की। तहसीलदार शाम को मौके पर पहुंचीं। पटवारी से चरागाह भूमि का सीमाज्ञान कराया गया। चरागाह में अतिक्रमण मिलने पर तहसीलदार ने ग्रामीणों से चर्चा की। लंबी चर्चा के बाद अतिक्रमण करने वाले ग्रामीण कार्रवाई के लिए सहमत हुए। जेसीबी से कच्चे-पक्के निर्माण, बाड़ों को हटाया। कार्रवाई के बाद तहसीलदार ने पटवारी सचिव को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों पर निगाह रखें।

कब्जे हटाए बिना लौटा दल

टीकड़. केसरपुरागांव में बुधवार को रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए गए पंचायत प्रशासन के दल को विवाद के बाद बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पटवारी को बुलाकर अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। जिसके बाद रास्ते के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर जैसे ही दल वहां पहुंचा कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख सरपंच कंचन देवी बलाई, सचिव विमला मीणा, वार्डपंच राजेश मीणा सहित अतिक्रमण हटाने के लिए गया दल वापस लौट गया।

करेड़ा. अतिक्रमणहटाने से पहले ग्रामीणों से चर्चा करतीं तहसीलदार रजनी माघीवाल।