टीचर बैड पर, बच्चों के लिए टाट पट्टी भी नहीं
रेहगांव के स्कूल में 10 बजे तक चार में से एक भी अध्यापक नहीं पहुंचा था वहीं टोकरा गांव के स्कूल में तो टीचर कक्षा कक्ष में ही बेड लगाकर बच्चों को पढ़ा रही थीं। हैरत की बात यह थी कि बच्चों के लिए टाट पट्टी भी नहीं थीं।
एडीईओ अशोक पारीक सुबह 10 बजे करेड़ा के निकट रेह के स्कूल पहुंचे। वहां स्कूल के ताला लगा था और बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे। यहां चार का स्टाफ है। मधुमति गोयल, राकेश लोठ, नीतू शर्मा सुनीता शर्मा में से कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। एडीईओ पारीक ने बच्चों को बैठाकर प्रार्थना करवाई। इसके बाद पास के नोडल से दो अध्यापकों को बुलाकर कक्षाएं शुरू करवाईं। तब तक भी स्कूल का स्टाफ नहीं पहुंचा। पारीक ने रजिस्टर में रिमार्क लगाया। ज्ञानगढ़ चितांबा के सरकारी स्कूल में एसएसए के एएओ दिनेशचंद्र भट्ट ने केसबुक का अवलोकन किया। इसमें रिकॉर्ड सही नहीं था। बुधवार को स्कूलों के निरीक्षण का दूसरा दिन था।
बीईईओ को सौंपी जांच
जिलासाक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि उक्त प्रकरण में अध्यापकों की गंभीर अनियमितता को देखते हुए एक शिक्षाकर्मी को वहां से हटाने एवं संपूर्ण विद्यालय का गहन निरीक्षण करने के लिए बीईईओ रायपुर राजेश शर्मा को निर्देश दिए।
जनवरीका वेतन रोका
जिलासाक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी ने बीईईओ रायपुर को दोनों शिक्षाकर्मी अध्यापकों का जनवरी माह का वेतन जांच पूरी होने तक रोकने के आदेश दिए।
शिक्षाकर्मी स्कूल में भी सोया हुआ था शिक्षक, अधिकारी ने जगाया
दो महीने में नहीं सुधरी हालत | एकदिसंबर को जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया था। तब मिली अनियमितताओं को दूर करने के लिए संबंधित शिक्षाकर्मी को कहा गया था। दो महीने बाद स्थिति बद से बदतर हो गई।
बैंकसे पैसा उठाया, घर के काम में खर्च बताया
निरीक्षणके दौरान स्टाक रजिस्टर में 2001 के बाद किसी प्रकार का स्टाक इन्द्राज नहीं मिला। 18 जनवरी को बैंक खाते से रायमल गुर्जर द्वारा पांच हजार रूपए विद्यालय रखरखाव की राशि विड्रॉल की गई। उक्त राशि को केशबुक में नकद दर्शा रखा है। एक महीने की अवधि में भी उक्त राशि का उपयोग कर राशि अपने घरेलू कार्य में खर्च करना बताया गया। इससे राजकीय राशि का दुरुपयोग किया गया एवं विद्यालय को ब्याज का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
भीलवाड़ा. रेहगांव में शिक्षकों के नहीं आने पर अधिकारियों ने करवाई प्रार्थना।
हैडमास्टर भी नहीं पहुंचे थे स्कूल | राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय टोकरा में प्रधानाध्यापक लादूसिंह रावत एक अन्य अध्यापक देवेंद्रकुमार शर्मा अनुपस्थित थे। अध्यापिका सुमित्रा मीणा कक्षा-कक्ष में बेड लगाकर बैठी थीं। बच्चों को बिना दरी-पट्टी के बैठा रखा था। पोषाहार भी मैन्यू के अनुसार नहीं बना था। बच्चों ने मिड डे मील में फल नियमित नहीं मिलने की शिकायत की। स्टाफ की बाइक बरामदों में पार्क की रखी थी। एचएम रावत, अध्यापक देवेंद्र कुमार अध्यापिका सुमित्रा मीणा को नोटिस दिया जाएगा।
अध्यापकदो दिन से गायब, दाल में पानी
राजकीयबालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानगढ़ में निरीक्षण में अध्यापक ब्रह्मप्रकाश यादव दो दिन से गायब मिला। बच्चों को शैक्षणिक स्तर जांचने पर कमजोर मिला। मिड डे मील में दाल में पानी अधिक होने पर एडीईओ पारीक ने मिड डे मील प्रभारी को लताड़ लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मांडलके नाम से रावा का खेड़ा में स्कूल
निदेशालयके निर्देश पर बुधवार को आरटीई भौतिक सत्यापन दल ने करेड़ा के जय सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में जांच की। यहां नॉन आरटीई से आरटीई के बच्चे अधिक मिलें। रावां का खेड़ा में गीतांजलि पब्लिक स्कूल मांडल के नाम से संचालित हो रहा था। इस स्कूल में गीतांजलि पब्लिक स्कूल का रिकॉर्ड मिला। जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया। उल्लेखनीय है कि, मंगलवार को जांच दल को स्कूल का रिकॉर्ड ताले में होने की कह कर आरटीई बच्चों का सत्यापन नहीं करवाया था। इधर, ज्ञानगढ़ का रघुकुल स्कूल में जांच दल को रिकॉर्ड उपलब्ध ही नहीं करवाया। चितांबा में कृष्णा पब्लिक स्कूल निरीक्षण के दौरान बंद मिला।

करेड़ा क्षेत्र के टोकरा के राउप्रावि में बैड पर बैठकर पढ़ाई कराती अध्यापिका।