पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता स्वास्थ्य के लिए जागरूकता रैली निकाली

स्वच्छता स्वास्थ्य के लिए जागरूकता रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता अभियान के तहत छात्रों ने रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत चावंडीया सीनियर विद्यालय से पंचायत क्षेत्र के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाल ग्रामीण को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागृत किया। रैली का शुभारंभ सरपंच ममता देवी कुमावत पंचायत समिति सदस्य संजय तिवाड़ी द्वारा किया गया। शौचालय प्रभारी सीता वैष्णव सहित शिक्षकों ने स्वच्छता की घर-घर जाकर जानकारी दी निरोगी जीवन के उपाय बताए। विद्यालय में छात्रों ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर लिखित प्रतियोगिता में भाग लिया। श्रेष्ठ लेखनी पर विजयी छात्रों को अतिथियों ने पारितोषिक वितरित किए। इस मौके पर उपसरपंच कविता गांधी, शौचालय प्रभारी सीता वैष्णव, युमो मंडल अध्यक्ष संपत कुमावत, प्रधानाध्यापक प्रकाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सचिव अमरसिंह ने ग्रामीणों से गांव को पूर्ण स्वच्छ रखने एवं खुले में शौच मुक्त बनाने का आह्वान किया।

करेड़ा. कस्बेमें बुधवार को स्वच्छता स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...