पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूबने से बालक कीटनाशक से किसान की मौत

डूबने से बालक कीटनाशक से किसान की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो महिलाओं की मौत

उदयपुरमार्ग पर नाथजी का खेड़ा लाखोला गांव के बीच पानी से भरे गड्ढे में डूबने से रविवार को लाखोला के बालक की तथा कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत हो गई। गंगापुर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे तथा मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी त्रिलोक वर्मा के अनुसार लाखोला निवासी रतनलाल भील का 10 वर्षीय बेटा कमलेश रविवार सुबह बकरियां चराने जंगल में गया। जिसकी नाथजी का खेड़ा लाखोला के बीच गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सुबह बकरियों के साथ निकला कमलेश दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान नाथजी का खेड़ा के पास गड्ढे के बाहर उसके कपड़े चप्पल दिखी। अंदर देखा तो बालक भी डूबा मिला, जिसे निकाल गंगापुर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी का कहना है कि बालक लाखोला में ही प्राथमिक कक्षा में पढ़ता था, जो रविवार के अवकाश के कारण बकरियां लेकर गया तथा गड्ढे में डूब गया। इसी तरह शनिवार को लाखोला गांव का प्रकाश (27) पुत्र मूलचंद प्रजापत फसल में कीटनाशक छिड़क रहा था, जिसकी गंध से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे गंगापुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रैफर किया। जिसकी शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।