महिला की हत्या के आरोपी रिमांड पर
आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कडिय़ां बरामद
भास्करन्यूज|भीलवाड़ा
रायपुरपुलिस ने मालीखेड़ा की कमला बलाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार देवरिया निवासी दो युवकों को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महिला की हत्या के बाद पैर काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी चांदी की कडिय़ां बरामद कर ली। थानाधिकारी भज्जूराम गुर्जर के अनुसार मालीखेड़ा की कमला प|ी नाथू बलाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार देवरिया के लालू पुत्र भूरा रैगर सोनू उर्फ मुकेश पुत्र रूपलाल रैगर को गिरफ्तार किया। जिन्हें रविवार को गंगापुर में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान सोनू के घर से पैर काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा लालू रैगर की निशानदेही पर कमला के पैरों से खोली गई चांदी की कड़ियां बरामद की गई। हत्या के एक और आरोपी देवरिया के बबलू उर्फ बद्री पुत्र रूपलाल रैगर की तलाश में पुलिस टीम देवरिया के साथ ही गंगापुर करेड़ा स्थित उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। विदित रहे कि 28 अगस्त को मालीखेड़ा की कमला की देवरिया के लालू, सोनू बबलू ने देवरिया गांव के पास एक खेत में गला दबा कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से पैर काट कड़ियां खोल ली थी।