रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल को जेल
पांचहजार रुपए रिश्वत लेते रविवार को पकड़े गए करेड़ा थाने के जीप ड्राइवर को सोमवार को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
इसी मामले में आरोपी दीवान सुखलाल भील का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। एसीबी की विशेष शाखा के एएसपी राजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए थाने के वाहन चालक कांस्टेबल लोकेश सालवी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
सालवी ने रिश्वत राशि दोस्त की बोलेरो छुड़ाने के नाम पर ली थी। करेड़ा पुलिस ने गत दिनों बोलेरो को जब्त किया था। वहीं भील ने भी परिवादी से दो हजार रुपए मांगे थे लेकिन वह रविवार को थाने पर नहीं होने से ट्रेप होने से बच गया। उसकी तलाश की जा रही है।