हर बैठक में वही विषय, निर्णय कुछ नहीं
भीलवाड़ा | हरमहीने होने वाली जिलास्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में समान विषयों पर ही चर्चा होती है लेकिन कोई निर्णय नहीं होता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को बैठक हुई थी। इसमें वे ही विषय आए जो 11 जनवरी, 15 दिसंबर, 16 नवंबर और 28 मई, 2015 को हुई बैठक में उठे थे। इस समिति की मीटिंगों के नाम पर उद्योगों के लिए एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। सोमवार को एडीएम (प्रशासन) गिरिराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में नए औद्योगिक क्षेत्र में बिजौलिया, ऊंखलिया, समेलिया, फतेहपुरा, करणपुरा करेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के बारे में चर्चा हुई लेकिन प्रगति में कुछ भी नया नहीं था। पिछले एक साल से हो रही मीटिंगों में हर बार हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर के लिए 132 केवी जीएसएस बनाने और रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने पर चर्चा होती है। सोमवार को भी दोनों मामलों में चर्चा हुई लेकिन कोई प्रोग्रेस नहीं थी। मीटिंग में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चिरंजीलाल, यूआईटी सेक्रेट्री पीएस सांगावत, पीएचईडी एसई आरके ओझा, उद्यमी केके जिंदल, रमेश अग्रवाल, केडी राठी आदि उपस्थित थे।
नहीं मिल रहे उद्योगों को कनेक्शन
उद्योगोंको बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर भी मीटिंग में चर्चा हुई। 15 दिसंबर को हुई मीटिंग में सामने आया कि 80 उद्यमियों को तय समयावधि निकलने के बावजूद जारी नहीं किए गए। अब करीब दो महीने में सोमवार को हुई मीटिंग में बताया कि 150 नए और 72 अवधिपार कनेक्शन पेंडिंग हैं। यानी दो महीनों में आठ कनेक्शन जारी किए।
भीलवाड़ा. औद्योगिकसलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी।