अवैध खनन बंद कराने की मांग
केकड़ी| स्थानीयट्रासपोर्ट नगर मेकेनिक एसोसिएशन के शिष्ट मण्डल ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी जगदीशनारायण बैरवा को ज्ञापन देकर नगर पालिका द्वारा आवंटित ट्रासपोर्ट नगर में अवैध खनन बंद कराने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से ट्रासपोर्ट नगर मैकनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय आईएचपी फैक्ट्री के पीछे अजमेर रोड जयपुर बाईपास पर खसरा नंबर 102, 212 में से 50 बीघा भूमिका 15 अगस्त 1998 को नगर पालिका केकड़ी को ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने आवंट किया था, लेकिन इस भूमि पर कुछ भू माफिया अन्य लोग चोरी छीपे जेसीबी 0 से बरडा मिट्टी का खनन कर रहे है, जिससे ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि खाईयो में तब्दील हो गई है तथा खनन माफिया अवैध खनन कर चांदी कूट रहे है, वहीं कुछ लोग यहां धीरे धीरे अतिक्रमण कर रहे है। प्रशासन कार्रवाई करते हुए तुरंत अवैध खनन अतिक्रमण की रोकथाम करे, वहीं मेकेनिकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक माह में कार्रवाई कर भूखंड आवंटित किए जाए अन्यथा एसोसिएशन द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा।