- Hindi News
- मोटरसाइकिल की टक्कर से दो गंभीर रूप से घायल
मोटरसाइकिल की टक्कर से दो गंभीर रूप से घायल
निकटवर्तीग्राम जूनिया में पैट्रोल पम्प के निकट एक मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे एक युवक के टक्कर मार दी, जिससे दाेनो ही व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए, जहां एक हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा लांबा निवासी 35 वर्षीय सतू पुत्र छीतर सड़क के किनारे कचरा एकत्रित कर रहा था कि अचानक पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे केकड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे मालपुरा चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।