विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
केकड़ी|विज्ञान एवंप्रौद्योगिकी विभाग के सौजन्य से केकड़ी ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालेड़ा कृष्णगोपाल सहित तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय विज्ञान शैक्षिक भ्रमण किया। संस्था प्रधान ब्रजराज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताओं में केकड़ी उपखंड के किसी किसी विद्यालय से छात्र-छात्राएं राज्य राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते रहे है। इस कारण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन रखा गया, इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालेड़ा कृष्णगोपाल से 40 छात्र-छात्राएं, राजकीय पायलेट माध्यमिक विद्यालय से 10 छात्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी से 10 छात्र सहित कुल 60 छात्र-छात्राएं तथा 8 अध्यापकों ने एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में जयपुर भ्रमण किया।