आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
केकड़ी|राजकीय महाविद्यालयकेकड़ी में युवा विकास केन्द्र के तत्वाधान में गुरूवार को आपदा प्रबंध, घरेलू उपयोग में आग के लिए उपयोग होने वाली वस्तुओं विशेष रूप से खाना पकाने से संबन्धित वस्तुओं के उचित उपयोग, सावधानी, संभावित दुर्घटनाओं, उपचार, समाधान बचाव पर कार्यशाला का आयोजन एचपी गैस कृष्णा गैस एजेंसी के मार्ग दर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजक नीतिन तिवाडी ने किया तथा निर्देशन एचपी गैस के क्षेत्रीय समन्वयक प्रशान्तकुमार शुक्ला ने किया। केन्द्र के प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने वर्तमान समय में एलपीजी अन्य प्राकृतिक ईधनो के उपयोग, महत्वता, उपयोग संबन्धित सावधानी असावधानी से होने वाली आपदा तथा उसके प्रबंध के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम निर्देशक प्रशांतकुमार ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक गैस, एलपीजी आदि की जानकारी देते हुए असावधानियों उनसे होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव उपचार पर विस्तृत प्रायोगिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात व्याख्यान प्रायोगिक जानकारी से संबन्धित प्रश्नों को छात्रों द्वारा पूछा जिसके विद्यार्थियों ने रोचक उत्तर दिए जिन्हें शुक्ला ने पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ.स्वाति नलवाया ने एलपीजी से सम्बन्धित उपयोग सामान्य जानकारी दी।