- Hindi News
- विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने लिया भाग
विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने लिया भाग
केकड़ी|राजकीय माध्यमिकविद्यालय कालेड़ा कृष्ण गोपाल के छात्र-छात्राओं के दल ने राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस 2014 में राज्य स्तर पर भाग लिया। संस्था प्रधान ब्रजराज शर्मा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2014 में कालेड़ा कृष्णगोपाल विद्यालय के 5-5 छात्रों के दल ने लघु शोध तैयार किया जिनका विषय था जल वायु परिवर्तन के तहत मृदा भूजलीय स्थिति का अध्ययन कारण निवारण। इसमें बालको बालिकाओं ने आगाह किया कि इसी प्रकार रासायनिक खाद कीटनाशी दवाओं का प्रयोग करते रहेंगे तो भूमि की उपजाऊ क्षमता नष्ट हो जाएगी तथा भूजल खत्म हो जाएगा तो जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। इसी प्रकार दूसरा शोध बढ़ते वाहन वायु प्रदूषण में अध्ययन कर चौकाने वाले तथ्य सामने आए कि धीरे धीरे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है तथा जहरीली हानिकारक गैसों से बीमारियां बढ़ती जा रही है अत: हमे तेल ईधन चालित वाहन कम काम में लेने होंगे तो उत्तम रहेगा। शर्मा के नेतृत्व में एचकेएच पब्लिक स्कूल अजमेर के छात्र मनन अग्रवाल ने भी लघु शोध तैयार किया जो राज्य स्तर पर सराहा गया।
छात्र बलराज चौधरी के विज्ञान मॉडल बहुउद्देशीय सफाई मशीन को राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ, जो अभी हाल ही में चित्तौड़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन छात्रों ने केकड़ी का नाम रोशन किया।