ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा
बस स्टैंड के निकट कोटा अजमेर मार्ग पर मार्बल से भरा ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को सावर से मार्बल लादकर ट्रेलर किशनगढ़ जा रहा था। इस दौरान बस स्टैंड के निकट सामने से रहे एक वाहन की लाइटों की चमक से चकाचौंध होकर ट्रेलर के ड्राइवर को डिवाइडर नहीं दिखा और ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर से पहले बाद में कहीं भी संकेत या ऐसे कोई चिन्ह अंकित नहीं है। इस कारण इससे पूर्व भी इस डिवाइडर से टकराकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
केकड़ी. कोटाअजमेर मार्ग पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर।