पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालकों के सर्वागींण विकास में माताओं का अहम योगदान

बालकों के सर्वागींण विकास में माताओं का अहम योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर रोड स्थित पटेल आदर्श विद्यालय निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेणु शर्मा मौजूद थीं।

प्राचार्या ने रेणु शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए बालको के सर्वागींण विकास में माताओं को सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामबाबू शर्मा ने भारतीय नारी को आदिकाल से चली रही महिमा को प्रकट करते हुए बालकों में संस्कार की अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न शाखाओं के कार्यों का ध्यान दिलाया और संस्थान की गैर सरकारी संस्थाओं में सबसे श्रेष्ठतम शिक्षा प्रदान करने का उपक्रम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. अर्चना मित्तल ने माताओं को स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने आदि पर बल दिया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य घीसा नाथ योगी ने विद्यालय की स्थापना एवं छात्र-छात्राओं की शिक्षा परीक्षा परिणाम अन्य दिनचर्या को प्रकट करते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। अन्त में प्रबंध समिति अध्यक्ष कृष्णगोपाल पांडे ने अतिथियों, माताओं एवं आचार्या का इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए समिति की ओर से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर माताओं ने अपने-अपने सुझाव मार्ग दर्शन प्रस्तुत कर समिति के बालिकाओं सहित सभी विद्यार्थियों को अजमेर मार्ग में अध्ययन कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।