- Hindi News
- मेगा लोक अदालत में कुल 73 प्रकरणों का निस्तारण
मेगा लोक अदालत में कुल 73 प्रकरणों का निस्तारण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के आदेशानुसार 22 से 27 सितंबर तक केकड़ी स्थित चारों न्यायालयों में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 22 से 27 सितंबर तक कुल 73 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इसमें न्यायालय एडीजे में कुल एमएसी प्रकरण का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इसमें 20 लाख 46 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इसके अतिरिक्त फौजदारी के तीन दीवानी पांच प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किए गए। न्यायालय एसीजेएम 1, केकड़ी में 25, न्यायालय एसीजेएम 2, केकड़ी में 25 जेएम केकड़ी में 6 प्रकरण का निस्तारण लोक अदालत की भावना से राजीनामा के माध्यम से किया गया। इस मेगा लाेक अदालत को सफल बनाने के लिए केकड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा, हेमंत जैन, मदनगोपाल चौधरी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने सहयोग किया। लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होने वाले प्रकरणों में किसी भी पक्ष की हार जीत नहीं होती है।