आठ किलो पॉलिथीन जब्त
केकड़ी. पॉलिथीनके उपयोग पर प्रतिबंध लगने बाद से इसकी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरतकुमार मीणा ने मय दल नगर की विभिन्न पर चुनी दुकानों हाथ ठेलों पर कार्रवाई करते हुए आठ किलो पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों को भविष्य में पॉलिथीन केरी बेग का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है। अधिशासी अधिकारी मीणा ने बताया कि नगर में पॉलिथीन के उपयोग की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए अलग अलग टीमें बनाकर दुकानों हाथ ठेलों पर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।