पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्य सचेतक एवं पूर्व क्षेत्रीय विधायक डॉ.रघु शर्मा के नेतृत्व में केकड़ी क्षेत्र के सैडको कांग्रेसजनों ने अजमेर मुख्यालय पर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लिया। पूर्व विधायक डॉ.रघु शर्मा के साथ पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रतन पंवार, मण्डी उपाध्यक्ष किशनगोपाल परेवा, युवा नेता महावीर डसाणिया, पंचायत प्रतिनिधि कृष्णगाेपाल सेन, सांवरलाल सहित कई कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।