मुकदमा दर्ज होने से छात्रों में रोष
केकड़ी.राजकीय महाविद्यालयकेकड़ी के छात्रोंं द्वारा शुक्रवार को अजमेर मार्ग पर जाम लगाकर किए गए प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई से नाराज महाविद्यालय के छात्रों चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रशासन उनकी समस्याओं को हल करने की बजाय आंदोलन करने वाले छात्रो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उकसाने का कोशिश कर रहा है। सोमवार तक यदि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमा नहीं हटाया जाता है तो सभी छात्र-छात्राओं द्वारा केकड़ी क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी महाविद्यालयों को बंद किया जायेगा उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा
तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र करवाने पर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।