- Hindi News
- हजारों कार्यकर्ताओं ने िलया जयपुर रैली में भाग
हजारों कार्यकर्ताओं ने िलया जयपुर रैली में भाग
राज्य सरकार का एक साल पूरा होने पर हुई रैली
भास्करन्यूज. केकड़ी
भारतीयजनता पार्टी की राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को हजारों कार्यकर्ता बसों अन्य वाहनों द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर रवाना होने से पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम ने यहां जयपुर रोड पर भाजपा की झण्डी दिखाकर कार्यकर्ताओं की बसों को रवाना किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष मनोज जाखड़ ने बताया कि केकड़ी क्षेत्र से कुल 87 वाहनों में कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए है, जिनमें 50 बसे शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विधायक शत्रुघ्न गौतम की ओर से मालपुरा में भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
सावर.कुशायताभाजपा ईकाई अध्यक्ष लालचंद नाथ योगी के नेतृत्व मे कुशायता,मोटालाव,बिसूंदनी,उदयसागर उम्मेदपुरा तथा सुरजपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह बसो मे बैठकर जयपुर के लिए केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की अगुवा ही मे जयपुर गए। इसी तरह सावर कस्बे से भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह शक्तावत तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कानसिंह चौहान के नेतृत्व मे जयपुर गए। घटियाली भाजपा ईकाई अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी एक बस से कार्यकर्ताओं काे जयपुर ले गए।
नागोला.विधायकसुशील कंवर पलाड़ा युवा भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा की अगुवाई में नागोला क्षेत्र से चांपानेरी,देवलिया कलां,बड़ली,बूबकिया,नांदसी,कैरोट,कनेई कलां,बडग़ांव,गुढ़ा खुर्द ग्राम पंचायतों से बसों से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचें। श्रीकिशन पुरी ने बताया कि मसूदा विधानसभा से जयपुर के लिए लगभग 45 बसें गई है। साथ में करीब 60 से ज्यादा वाहन छोटे भी पहुंचे है। मसूदा विधानसभा से जयपुर कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे है।
जोतायां.राज्यसरकार की पहली वर्षगांठ पर जोतायां, गोयला, चान्दमां, राममालियां, सातोलाव, टांटोटी सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकताओं ने भाग लिया। भाजपा नेता फूल सिंह राठौड़ की अगुवाई में रतनलाल जाट, सुरेश मारू,माणकचन्द सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भिनाय.शुक्रवारको दो बसों में सवार होकर जयपुर पहुंचे जिन्हें मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।