- Hindi News
- धूंधरी की छात्राओं ने बढ़ाया जिले का गौरव
धूंधरी की छात्राओं ने बढ़ाया जिले का गौरव
केकड़ी| 59वींराज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धूंधरी की पांच छात्राओं ने जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान दिलाकर गौरवान्वित किया एवं 17 वर्ष छात्रा वर्ग से विद्यालय की छात्रा पूजा खटीक को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। गौरतलब है कि विद्यालय की पांच छात्राएं पूजा खटीक, काली कहार, मंशा कहार, पूजा खटीक, कोमल बागड़ी का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। प्रधानाचार्य राम सरोवर शर्मा, खेल प्रशिक्षक हुकमचंद परेवा, द्वारका प्रसाद बैरवा एवं चंद्रप्रकाश लड्ढा तथा विद्यालय विकास समिति ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
केकड़ी. राज्यस्तर पर विजेता रही खो खो टीम की छात्रा खिलाडी।