- Hindi News
- सरपंचों वार्डपंचों के लिए आरक्षण लॉटरी 18 को
सरपंचों वार्डपंचों के लिए आरक्षण लॉटरी 18 को
केकड़ी. राज्यनिर्वाचन आयोग जयपुर एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार पंचायतीराज नियम 1994 के नियम 7 (11) के अनुसार केकड़ी पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच वार्ड पंचों के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़े वर्ग महिलाओं, सामान्य वर्ग,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति वर्ग के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 18 दिसम्बर को प्रात:11 बजे पंचायत समिति सभा भवन में निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारी जगदीशनारायण बैरवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विधानसभा सदस्य एवं क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों मौजूद रहेंगे।