पालिका प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
नगरके वार्ड संख्या 2 22 के वार्डवासियों ने वार्ड में सड़क नालियां बनाने की मांग को लेकर वार्ड 22 के पार्षद महेश नायक के नेतृत्व में पालिका के सहायक अभियंता का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया एवं पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। पार्षद महेश नायक ने उनके वार्ड में रामधन बलाई से रतन जाट के मकान तक ढंड का रास्ता, सुरेश पारीक के मकान से महावीर कुमार तक काशी लाल जाट के मकान से रामपाल माली के मकान तक सीसी रोड बनाने की मांग की। इस पर सहायक अभियंता ने पार्षद को बजट नहीं होने का हवाला देते हुए बजट आने पर सड़क निर्माण का आश्वासन देने के बाद पार्षद नायक ने उन्हें भरा बुरा कहा और पालिका प्रशासन के लिए नारेबाजी की। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया और पालिका परिसर में उपस्थित भामाशाह योजना कार्ड बनाने के लिए आए नागरिक मौके पर तमाशबीन की तरह एकत्रित हो गए। इसके बाद में कर्मचारियों के हस्तक्षेप से गरमाया माहौल शांत हुआ। इस मौके पर वार्ड 22 के लोगों सहित वार्ड 2 के रमेंद्र सिंह, राधाकिशन, कैलाशचंद, भरतलाल, रामधन, आेम प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित थे।