- Hindi News
- जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक 21 को
जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक 21 को
राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील जिला अजमेर के सत्र 2014-15 का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को अंराई उपशाखा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक 21 सितंबर को बोराडा स्थित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोपलान ने बताया कि अंराई उपशाखा अध्यक्ष हंसराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में व्यवस्था संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोपलान के अनुसार बैठक में जिला एवं उपशाखा के पदाधिकारी भाग लेंगे।