पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के जन्मदिन पर गायों को खिलाया चारा

मोदी के जन्मदिन पर गायों को खिलाया चारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा केकड़ी देहात मंडल के पदाधिकारियों ने युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमावत के नेतृत्व में जयपुर रोड स्थित गोशाला में गायों को चारा डाला। युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमावत ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हुई त्रासदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके जन्म दिन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा डालकर प्रधानमंत्री के उज्जवल भविष्य दीर्घायु होने की कामना की गई है। इस मौके पर अध्यक्ष कुमावत कार्यकर्ता रिंकू पटेल ने गोशाला में एक-एक ट्रॉली चारे दान किया है। इस मौके पर युवा भाजपाई सत्यनारायण धाकड़, कमल किशोर व्यास, हीरालाल खरवड़, राजेंद्र कीर, राधेश्याम वैष्णव, अमित शुक्ला, छीतर माली, रामेश्वर कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।