युवक ने फांसी लगाई
केकड़ी| ग्रामजूनिया में मंगलवार रात को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी। पुलिस के अनुसार मृतक जूनिया ग्राम के कीरो का वास निवासी पवन सैन पुत्र बैजनाथ सैन टैक्सी चलाता था। वह मंगलवार रात आठ बजे वापस जूनिया लौटा था। इसके बाद घर आते ही उसने कमरा बंदकर छत के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन को इसका मालूम पड़ा तो उन्होंने उसे फंदे से उतारकर केकड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।