पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट की कमी, पांच माह से निर्माण ठप

बजट की कमी, पांच माह से निर्माण ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ीमुख्यालय पर सवा 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में पांच माह से बंद पड़ा है। अधूरे निर्माण कार्य के कारण वार्डों का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को आउटडोर कक्षों में ही रहना पड़ रहा है। वहीं अधूरे भवन निर्माण के कारण अन्य चिकित्सा सुविधाएं ठप पड़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर मार्ग पर पूर्व में आरक्षित 25 बीघा भूमि पर सवा सौ शैयाओं के इस अस्पताल भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और बजट के अभाव में पांच माह से निर्माण कार्य बंद है। अस्पताल भवन का निर्माण तीन चरणों में कराया जाना था। इसमें से 12 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से आउटडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था।

गत विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने से पूर्व आनन-फानन में सितंबर 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस आधे अधूरे अस्पताल भवन का उदघाटन कर पुराने अस्पताल को इस आधे अधूरे नए अस्पताल भवन में प्रारंभ कर दिया गया। तब से लेकर इस नवीन अस्पताल का व्यापक रूप से लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल रही हैं। द्वितीय चरण में स्वीकृत 14 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से शुरू हुए निर्माण में अभी एक चौथाई कार्य ही हुआ था कि वसंधुरा सरकार ने बजट के अभाव में हाथ खड़े कर दिए और निर्माण कार्य बंद हो गया। सवा सौ रोगी शैय्या वाले इस नवीन अस्पताल भवन में आउटडोर के साथ ही पर्याप्त कमरों, वार्डों, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थियेटर, रेडियोलॉजिकल निदान केंद्र, सोनोग्राफी, एक्सरे कक्ष, लेब सहित डॉक्टरों स्टाफ के लिए आवास बनाया जाना है, लेकिन अभी केवल आउटडोर ही बनाया जा सका है, हालांकि विधायक शत्रुघ्न गौतम पिछले महीनों से अस्पताल के रुके हुए निर्माण कार्य को पुन: शुरू कराने के लिए बजट लाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री से बात कर बजट की मांग की है।

हाल ही में क्षेत्र के दौरे पर आए जिला कलेक्टर को भी विधायक गौतम ने अस्पताल भवन निर्माण कार्य बंद से होने से रही परेशानी के बारे में अवगत कराया था। चिकित्सा विभाग को आधे अधूरे अस्पताल भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही बजट पारित किए जाने के संकेत मिले है। संभवत: अगले माह में पुन: निर्