पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसाफ दें या मरने की मिले इजाजत

इंसाफ दें या मरने की मिले इजाजत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| निकटवर्तीग्राम नायकी निवासी पिछडी जाति के एक परिवार ने मंगलवार को यहां उपखंड अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्हें न्याय की गुहार की है तथा उनके परिवार पर अत्याचार बढ़ने से त्रस्त होकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। नायकी निवासी 65 वर्षीय बजरंग बागरिया ने उपखण्ड अधिकारी जगदीश नारायण बैरवा को बताया कि गांव के ही एक अनुसूचित जाति के परिवार ने उनका जीना हराम कर रखा है। बजरंग का आरोप है कि हरिजन परिवार के इस परिवार ने न्यायालय द्वारा उसके हक में फैसला दिए जाने के बाद भी उसके परिवार को प्रताड़ित कर रखा है, जो आए दिन उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है तथा उसके पट्टे शुदा भूखंड के उपयोग में बाधा उत्पन्न करता है। बजरंग ने उपखंड अधिकारी को बताया कि इस मामले में वह केकड़ी पुलिस थाने में कई मर्तबा शिकायत दर्ज करा चुका है तथा पुलिस उपअधीक्षक को भी इस परिवार के आतंक से मुक्त कराने की गुहार कर चुका है, लेकिन उन्हें पुलिस की ओर से न्याय की उम्मीद नजर नहीं रही तथा इस हरिजन परिवार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिसके चलते उसके परिवार ने रोज घुट घुट कर मरने से एक बार मौत काे गले लगाने की इच्छा जताई है। इस मामले में उपखण्ड अधिकारी बैरवा ने केकड़ी पुलिस को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए है।

केकड़ी. उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते पीड़ित।