पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लसाडि़या का पानी हरिरामपुरा तक पहुचाएं

लसाडि़या का पानी हरिरामपुरा तक पहुचाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी|केकड़ी क्षेत्रकी बीसलपुर विस्थापित कॉलोनी हरिरामपुरा के ग्रामीणाें ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लसाडिया बांध की नहर का पानी हरिरामपुरा तक पहुंचाने की मांग की है, जिससे खेतो में सिंचाई की जा सके। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि नहर का पानी कॉलोनी तक आता है जिससे खेतों में सिंचाई होती लेकिन इस बार नहर का पानी यहां तक पहुंचने नही दिया जा रहा है, जिससे सिंचाई नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेतो में चना, जीरा सूखे में बो दिया और एक माह तक पानी नहीं पहुंच पाया है जिससे फसलें नष्ट होने के कगार है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि 10 दिनो तक नहर का पानी हरिरामपुरा कॉलोनी तक पहुंचाया जाए जिससे खेतो में सिंचाई हो सके।