- Hindi News
- किशनगढ़ ओबीसी, पीसांगन या सरवाड़ एससी वर्ग के लिए होगी आरक्षित
किशनगढ़ ओबीसी, पीसांगन या सरवाड़ एससी वर्ग के लिए होगी आरक्षित
प्रधान के लिए यूं चला अारक्षण का क्रम
पंचायतीराजसंस्थाओं के चुनाव में पंच, सरपंच प्रधान पद की लाॅटरी हालांकि अब निकाली जाएगी, लेकिन ओबीसी अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार जिले की किशनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान की कुर्सी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होगी। जबकि पीसांगन या सरवाड़ पंचायत समिति में से किसी एक पर प्रधान की कुर्सी पर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधि काबिज होगा।
प्रशासन को हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है, अगर चुनाव पुराने चक्र के मुताबिक ही हुए तो पीसांगन प्रधान एससी वर्ग का होगा जबकि पुनर्गठन एवं नए चक्र के मुताबिक चुनाव करवाए गए तो नई बनी सरवाड़ पंचायत समिति का पहला प्रधान एससी वर्ग का होगा। आरक्षण के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में दो पंचायत समितियों पर ओबीसी का कब्जा होगा। इनमें से एक किशनगढ़ पंचायत समिति में ओबीसी का ही प्रधान बनना तय है। वर्ष 2009 के चुनाव में जवाजा अरांई पंचायत समिति में प्रधान का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ था। वर्ष 2015 में होने वाले चुनाव में जवाजा अरांई को छोड़कर श्रीनगर, केकड़ी, भिनाय मसूदा में से ओबीसी वर्ग के लिए लाॅटरी निकाली जा सकती है। आरक्षण लाॅटरी निकालने के आधार पर इन चार पंचायत समितियों में ही किसी एक पर ओबीसी का प्रधान चुना जाएगा। किशनगढ़ पंचायत समिति में वर्ष 1994 से लेकर अब तक के हुए चुनाव में प्रधान की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हो पाई है। ऐसे में अब इस पंचायत समिति को सबसे पहले ओबीसी के लिए आरक्षित किया जा सकता है।
अभी इन वर्ग के हैं प्रधान
>पीसांगन : सामान्य महिला
>श्रीनगर : सामान्य
>जवाजा : ओबीसी
>केकड़ी : सामान्य
>अरांई : ओबीसी महिला
>भिनाय : एससी
>मसूदा : सामान्य महिला
>किशनगढ़: सामान्य
प्रधान के लिए अजा आरक्षण (जनसंख्या प्रतिशत)
नाम पंस. एससी जनसंख्या प्रतिशत आरक्षित
केकड़ी38194 23.74 1994
अराई 24167 22.11 1999
भिनाय 26695 21.11 2009
सरवाड़ 21467 20.41 ......
किशनगढ़ 36963 20.17 2004
पीसांगन 39651 14.63 ......
श्रीनगर 31910 13.80 ......
मसूदा 21598 11.25 ......
जवाजा 19274 9.87 ......
पं.सं जनसंख्या 1994 1999 2004 2009
पीसांगन271075 सा. महिला ओबीसी सा. महिला सा. महिला
श्रीनगर 231302 ओबीसी सामान्य सामान्य सामान