पांच साल भी नहीं चली पांच करोड़ की सड़क
बघेरा. क्षतिग्रस्त केकड़ी-बघेरा मार्ग।
भास्कर न्यूज| बघेरा
केंद्रीयसड़क निधि योजनांतर्गत पांच करोड़ की लागत से केकड़ी से बघेरा तक 20 किमी पेवर रोड का निर्माण किया गया। जो पांच वर्ष की मियाद से पूर्व ही गड्ढों में तबदील हो रही है। इस मामले लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी संबंधित फर्म की लापरवाही से मार्ग की सही ढंग से देखभाल नहीं करने मार्ग का समय पर पेचवर्क नहीं करवाने से क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे यहां आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहा हैं। ज्ञात रहे कि इस मार्ग की देखरेख रखरखाव की जिम्मेदारी पांच वर्ष तक निर्माण कंपनी की होती है, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा मार्ग के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं मार्ग पर अधूरे पेचवर्क कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली गई। इसका खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं की गई। वहीं सड़क निर्माण के लिए लगाए गए करीब पांच करोड़ रुपए की बर्बादी हुई है वहीं जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग पर केकड़ी से बघेरा रोड पर चेच्या की खाल पर बनी सीसी रोड पुलिया दोनों ही क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसी प्रकार इस मार्ग पर दोनों तरफ की साइडों का सही ढंग से निर्माण नहीं करने से सड़क के दोनों किनारों पर बंबूल के पेड़ उगे हुए है। इससे वाहन चालकों के साथ दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। वहीं मार्ग पर यातायात संकेतकों का भी अभाव है। इसी प्रकार सड़क के दोनों तरफ पौधरोपण का कार्य भी किया गया था, लेकिन इसकी सारसंभाल नहीं होने से पौधों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विधायक शत्रुघ्न गौत्तम को भी अवगत करवाकर क्षतिग्रस्त सड़क की सुध लेने की मांग की है।
इनकाकहना है:
^इसकीजानकारी है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजकर अवगत करवाकर शीध्र ही क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। अगर फिर भी ठेकेदार कार्य नहीं करने पर उसकी जमा राशि से नए टेंडर कर कार्य करवाया जाएगा। बीआरतंवर, अधिशासीअभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग केकड़ी।