पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले आज

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींराज्य स्तरीय छात्रा 17 19 वर्ष खो-खो प्रतियोगिता में सुपर लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद सोमवार को चौथे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें 19 वर्ष में जयपुर ने सीकर को रोमांचक मुकाबले में दो अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अलवर ने हनुमानगढ़ को कड़ी टक्कर में तीन अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

जयपुर और अलवर का फाइनल मुकाबला 23 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। इसी प्रकार 17 वर्ष खो-खो प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले में अजमेर ने रोमांचक मुकाबले में भीलवाड़ा को मात्र एक अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भी कड़ी टक्कर में गंगानगर ने सीकर को भी एक अंक से हराकर फाइनल में जगह बना ली। गंगानगर और अजमेर का फाइनल मुकाबला भी 23 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे होगा। शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 19 वर्ष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए सीकर हनुमानगढ़ में टक्कर होगी। वहीं 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा और सीकर में मुकाबला होगा। दोनों मुकाबले 23 सितंबर को सुबह होंगे।

केकड़ी. राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के दौरान छात्राएं।