पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी हिरासत में

आरोपी हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| ग्रामपारा से करीब डेढ़ महीने पूर्व अपहर्ता एक नाबालिगा को केकड़ी पुलिस ने सोमवार को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मुखबिर की इत्तला पर केकड़ी पुलिस ने अजमेर में दबिश देकर आरोपी नया गांव मीणों का निवासी पप्पू मीणा पुत्र सांगा मीणा को हिरासत। उसके कब्जे से नाबालिगा को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार डेढ़ माह पूर्व पारा निवासी श्योजीराम खारोल की नाबालिग पुत्री को नया गांव मीणों का निवासी पप्पू मीणा पुत्र सांगा मीणा भगाकर ले गया था। इस पर 9 अगस्त को नाबालिगा के परिजन ने केकड़ी पुलिस में रिपोर्ट करा दी थी, लेकिन डेढ़ माह में भी पुलिस तो आरोपी को हिरासत कर सकी और ही उसके कब्जे से अपहर्ता नाबालिगा को बरामद कर सकी। इससे पारा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। ग्रामीणों ने डेढ़ महीने के दौरान केकड़ी पुलिस उप अधीक्षक, जिले के पुलिस अधीक्षक सहित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलकर भी न्याय की गुहार लगाई थी।