भगत प्रकाश मंगल प्रवेश 24 को
केकड़ी| प्रेमप्रकाशमंडल के सत गुरू स्वामी भगतप्रकाश महाराज का 24 सितंबर को केकड़ी में मंगल प्रवेश होगा। प्रेमप्रकाश सेवा मंडल केकड़ी के अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी ने बताया कि शाम 5 बजे स्वामी भगत प्रकाश महाराज केकड़ी में मंगल प्रवेश करेंगे। उन्हें राजकीय बालिका विद्यालय से जुलूस के साथ ढंड का रास्ता स्थित गीता भवन लाया जाएगा। यहां उनका शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक प्रवचन होंगे। इसके पश्चात रात आठ बजे बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी धर्मशाला में भंडारा चलेगा।