हिन्दी को अपनाने पर दिया जोर
केकड़ी| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस समारोह सोमवार को प्रधानाचार्य अशोक सिंहल की अध्यक्षता एवं राजकीय महाविद्यालय प्रोफेसर अनिल गुप्ता के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बालक बालिकाओं ने प्रभावी अभिव्यक्ति देकर कार्यक्रम की रोचकता में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, चार्ट्स प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई छात्र-छात्राओं ने सहभागिता का निर्वहन किया। कार्यक्रम में गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के प्रभावी प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति एवं राष्ट्रभाषा के लिए प्रयासों पर विचार प्रकट किए, वहीं प्रधानाचार्य सिंहल ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि हिन्दी भाषायी प्रेम जागृत करने का वे भागीरथ प्रयास करे, उन्होंने हिन्दी विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व्याख्याता याकूब अहमद ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश माहेश्वरी, शिवप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश दाधीच, बहादुर सिंह शक्तावत, रामदयाल कुमावत, सुभाषचंद्र जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं निर्णायक के कार्य में सहयोग किया।
केकड़ी. हिन्दी दिवस पर उपस्थित छात्र।
छात्रों को सम्बोधित करते अतिथि।