- Hindi News
- राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वाधान में 59 वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजमेर द्वितीय कमला पारीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय दीपक जौहरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी डोरथी बेपटिस्ट, नगर पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक, संयोजिका प्रधानाचार्या ऊषा कच्छावा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंहल, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मौजूद थे। 19 सितंबर से आयोजित राज्य स्तरीय इस खो- खो प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपनिदेशक ने खेल की विविध समितियों को आवागमन, स्वागत, आवास, उदघाटन, समापन पंजीयन, मैदान प्रचार प्रसार, कम्प्यूटर, स्मारिका, अल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा विशेषज्ञों से चर्चा की एवं सुझाव दिए। उपनिदेशक ने शुद्ध स्वच्छ पानी, शौचालय, अग्निशमन यंत्र एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। नगर पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक ने शिक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतियोगिता के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने किया।
अतिथिगणों का प्रधानाचार्य एवं संयोजिका ऊषा कच्छावा द्वारा आभार व्यक्त किया। बैठक में हेमराज जेतवाल, ईद मोहम्मद, महावीर मेघवंशी, सुरेश चौहान, ममता दुबे, गायत्री शर्मा, रमा जोशी, ओमप्रकाश मून्दडा, घनश्याम नागौरिया, छीतर मल गुर्जर आदि उपस्थित थे।
केकड़ी. प्रतियोगिता की समीक्षात्मक बैठक को सम्बोधित करती उपनिदेशक।