पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| 47वीं जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2014 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़ में संपन्न हुआ। इसमें केकड़ी के बाल वैज्ञानिकों ने परचम लहराया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार के विज्ञान जिला समन्वयक एवं राजकीय पायलेट माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान ब्रजराज शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल केकड़ी के कक्षा 6 के वैज्ञानिक मोहित मेवाड़ा ने गणित के गणेश मॉडल से गणित के सूत्रों को खेल-खेल में याद करने की तरकीब सुझाई। तो इसी कृष्णा पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के छात्र अंकित साहू ने साधारण विधि से एलपीजी गैस बनायी जो वर्तमान एलपीजी गैस से सस्ती एवं सुलभ है, दर्शकों ने इन मॉडल्स को सराहा। इसी प्रकार राजकीय पायलेट माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के कक्षा 8 के छात्र आसिफ खान ने घरेलू रोबोट तैयार किया जो घर में झाडू पौंछा करेगा तथा अन्य काम में हाथ बटाएगा। इसी विद्यालय के छात्र अनिकेत कुशवाह ने ग्रामीण इन्वर्टर बिना विद्युत के चलने वाला तथा गैस लीकेज पर सूचना देने वाला मॉडल बनाया।