परमात्मा से प्रेम कर जीवन संवारें
केकड़ी| परमपिता परमात्मा अटल, अविनाशी है, परमात्म हर पल सुख दुख का साथ है, इंसान को परमात्मा से अड़ोल प्रेम कर अपना जीवन संवारना चाहिए। संत कालूराम निरंकारी रविवार को अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग में लोगों से कहा। मंडल प्रवक्ता रामचंद टहलानी के अनुसार संत कालूराम ने कहा कि परमात्मा सत्य है, बाकी सब मिथ्या है। संकीर्ण सोच वाला इंसान दुख का कारण बनता है एवं सत्य के साथ जुड़ा हुआ। इंसान सबके भले की कामना करता है। जिस घर परिवार में प्यार, नम्रता, सहनशीलता है। वहां सुख ही सुख है, जहां पर वैर तरकार है वहां पर कलह कलेश है, इंसान को अहंकार त्याग कर सदगुरू के चरणों में समर्पित करना चाहिए। सदगुरू सुख का दाता है सबके लिए हितकारी होता है, जब जीव परमात्मा सदगुरू से जुडता है तो वह अहंकार रहित हो जाता है, भक्त कि निशानी ही प्रेम प्यार नम्रता, सहनशीलता होती है।
केकड़ी. सत्संगमें प्रवचन करते संत कालूराम तथा मौजूद श्रद्धालु।