पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकारों की रक्षा करना जरूरी

मानवाधिकारों की रक्षा करना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| युवाविकास केंद्र एवं मानवाधिकार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को कॉलेज में मानवाधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज अवस्थी थे। युवा विकास केंद्र प्रभारी डॉ.अनिल गुप्ता ने भारतीय परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे राष्ट्र में मानवाधिकारों का सम्मान आदि काल से ही है। वर्तमान में जरूरत है कि मानव धर्म, मानव कर्त्तव्य एवं मानवाधिकार की त्रिवेणी प्रवाहित हो। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज अवस्थी ने बताया कि देश में अनेक कानून है, आवश्यकता है कानूनों के क्रियान्विति की। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य स्वाति नलवाया ने की। अंत में हिंदी विभाग के व्याख्याता डॉ. देवीलाल जोशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्र कालूराम गुर्जर, धर्मचंद्र प्रजापत, विशाल नरूका एवं महेन्द्र सिंह मेघवंशी ने मानवाधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।