पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन क्विंटल नकली हल्दी पकड़ी

तीन क्विंटल नकली हल्दी पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी में मसाला फैक्ट्री पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का छापा

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़े तालाब के नजदीक स्थित विनायका ट्रेडिंग कंपनी मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई कर तीन क्विंटल नकली हल्दी बरामद की है। महकमे को यहां नकली मसाला बनाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे अजमेर के खाद्य निरीक्षक आनंद चौधरी एवं रमेश सैनी ने बुधवार को इस मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। उन्होंने हल्दी के नमूने लेकर नकली हल्दी बनाने की सामग्री को नष्ट किया। महकमे की अचानक कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद कई व्यापारी दुकानेंं बंद कर भाग छूटे।

चावलकी भूसी, पीले कलर और केमिकल से हल्दी तैयार : खाद्यनिरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि हल्दी बनाने की इस मसाला फैक्ट्री से चावल की भूसी, पीला कलर केमिकल जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक द्वारा निर्मित इस हल्दी पाउडर में हल्दी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं है। वह चावल की भूसी ने पीला कलर केमिकल मिलाकर हल्दी तैयार कर रहा था। उन्होंने बताया कि तैयार की गई नकली हल्दी का नमूना भर लिया गया है। इसे जांच के लिए लेब भिजवाया जायेगा। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि मसाले की फैक्ट्री से पचास-पचास किलो के करीब 45 कट्टे चावल की भूसी के मिले। उन्हें नष्ट करा दिया गया है।

केकड़ी. चिकित्सा महकमे के दल ने मसाला फैक्ट्री में लिए हल्दी के नमूने।

केकड़ी. फैक्ट्री में पाई गई नकली हल्दी।