करंट से युवक की मौत
केकड़ी| केकड़ीके निकटवर्ती ग्राम नया गांव मीणो का में करंट से झुलस जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नया गांव मीणो निवासी जयसिंह मीणा (20 वर्ष) पुत्र श्योजीराम मीणा था। पुलिस के अनुसार युवक जयसिंह मीणा गुरूवार रात्रि को करीब दस बजे अपने खेत पर गया था। उस दौरान खेत पर लगे विद्युत पोल से करंट जाने से वह झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनो के सुपुर्द कर दिया।