पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

आज जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरवाड़| प्रदेशकी भारतीय जनता पार्टी सरकार की शनिवार को आयोजित वर्षगांठ कार्यक्रम में सरवाड़ तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। जिला देहात भाजपा के महामंत्री राधेश्याम पोरवाल ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों सें बसों में भरकर जयपुर कुच करेंगे। इधर शुक्रवार को पोरवाल ने नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नौरतमल माली एवं पालिका अध्यक्ष दुर्गालाल माली के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर जयपुर कुच करने की अपील की। इस दौरान लछमीनारायण माली, सहवरण सदस्य रामस्वरुप वैष्णव, अंशुल पोरवाल,मयूर लढा,चैनसिह पगारिया,हरिमोहन शर्मा,अजय पारीक आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों मुताबिक कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र करने के लिए दौड़ धूप की।

केकड़ी|भाजपसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में केकड़ी शहर देहात क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। इसके लिए 51 बसों छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। केकड़ी शहर के आम जन कार्यकर्त्ता शनिवार को सुबह 8 बजे तेलियान मंदिर से बसों द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।

बघेरा|राज्यसरकार के एक वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये क्षेत्रीय विधायक शत्रुध्र गौत्तम की अगुवाई में बघेरा से भाजपा कार्यकर्त्ता शनिवार की सुबह आठ बजें 2 बसों में वराह मंदिर से जयपुर जाने के लिये रवाना होगें। उक्त जानकारी बघेरा भाजपा वरिष्ठ नेता राम लाल चौधरी ने दी।