पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ रामकथा महोत्सव शुरू

कलश यात्रा के साथ रामकथा महोत्सव शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादेड़ा. कस्बेमें गोपालबाड़ी आश्रम में संत गंगादास महाराज के सान्निध्य में भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाेपाल बाड़ी आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने केकड़ी रोड पीपली चौराहा से सदर बाजार, बस स्टैंड, मेहरूकलां चौराहा, शाहपुरा रोड होते हुए देवनगरी पुराना कादेड़ा स्थित चारभुजा मंदिर से होकर कलश यात्रा गोपालबाड़ी मंदिर में बने पाण्डाल पहुंची। ग्रामीणों ने यहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं महंत गंगादास महाराज का श्रद्धालुओं के जत्थे ने स्वागत किया। सुबह से ही आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थों का गोपालबाड़ी आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। केकड़ी रोड पीपली चौराहा से महिलाओं के कलश यात्रा के साथ ही भक्त नाचते गाते अखाड़ा खेलते जुलूस के साथ कथा स्थल तक ले गए।

खबरें और भी हैं...